Join us for the second instalment of our Guided Walks in Language!
As part of our commitment to welcoming and engaging all members of the Ginninderry community and surrounding areas, we’re offering guided walks in a range of languages, providing everyone with the opportunity to discover and learn about the Ginninderry Conservation Corridor.
Located in West Belconnen, the Corridor offers beautiful views of the Murrumbidgee River, Brindabella Mountains and the surrounding landscape. On this walk, Ranger Shama will lead the group in Hindi, sharing insights into the Corridor’s wildlife, ecosystems and the conservation efforts taking place across the area.
Our previous walk, hosted in Nepali, was a great success, and we’re excited to continue offering more Guided Walks in Language and creating opportunities for our diverse community to connect with and learn about the Corridor.
Please note: This is a moderate-level walk along an earthen track, rated Australian Walking Track Grades 2 & 3. Please wear suitable footwear and clothing for the conditions, and bring your own water, hat, sunscreen and snacks.
More details about the event include:
📅 Saturday 26 September
🕘 8am - 10am
📍 Meet at the Link Building, 1 McClymont Way, Strathnairn ACT
If you have any questions or enquiries, please contact us at admin.contact@ginninderry.org before signing up.
We hope to see you there!
Click here to register.
Cover photo credit (Kangaroo): Hannah O’Neil
Hindi Translation:
हमारी 'गाइडेड वॉक्स इन लैंग्वेज' (अलग-अलग भाषाओं में गाइडेड वॉक) की दूसरी कड़ी में शामिल हों!
गिनिनडेरी कम्युनिटी और आस-पास के इलाकों के सभी लोगों का स्वागत करने और उन्हें जोड़ने की अपनी कोशिश के तहत, हम कई भाषाओं में गाइडेड वॉक का आयोजन कर रहे हैं। इससे सभी को गिनिनडेरी कंजर्वेशन कॉरिडोर के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा।
वेस्ट बेलकोनेन में स्थित यह कॉरिडोर मुरमबिजी नदी, ब्रिंडाबेला पहाड़ों और आस-पास के खूबसूरत नज़ारों का अनुभव कराता है। इस वॉक के दौरान, रेंजर शमा हिंदी भाषा में ग्रुप को गाइड करेंगी और कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ, इकोसिस्टम और इलाके में चल रहे संरक्षण कार्यों के बारे में जानकारी देंगी।
नेपाली भाषा में आयोजित हमारी पिछली वॉक बहुत सफल रही थी। हम आगे भी अलग-अलग भाषाओं में गाइडेड वॉक जारी रखने और अपनी विविध कम्युनिटी को कॉरिडोर से जुड़ने और उसके बारे में जानने के मौके देने के लिए उत्साहित हैं।
कृपया ध्यान दें: यह मिट्टी के रास्ते पर होने वाली एक मध्यम-स्तर की वॉक है, जिसे ऑस्ट्रेलियन वॉकिंग ट्रैक ग्रेड 2 और 3 का दर्जा दिया गया है। कृपया मौसम के हिसाब से सही जूते और कपड़े पहनें, और अपने साथ पानी, टोपी, सनस्क्रीन और स्नैक्स ज़रूर लाएँ।
इवेंट के बारे में और जानकारी इस प्रकार है:
📅 शनिवार 26 सितंबर
🕘 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
📍 मिलने की जगह: लिंक बिल्डिंग, 1 मैक्लाइमोंट वे, स्ट्रैथनेर्न ACT
अगर आपके कोई सवाल या पूछताछ है, तो साइन अप करने से पहले कृपया हमसे admin.contact@ginninderry.org पर संपर्क करें।
हमें आपसे वहाँ मिलने की उम्मीद है!
https://events.humanitix.com/hindi-guided-walk-of-the-ginninderry-conservation-corridor